Posts

Showing posts from May, 2026

मुरैना में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई: देवगढ़ पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए

Image
 मुरैना में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई: देवगढ़ पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्र से प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से रेत का खनन कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को देवगढ़ थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। यह कार्रवाई देर सुबह मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को रोककर जांच की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मुखबिर की सूचना से शुरू हुई कार्रवाई देवगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग चंबल घड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्र के प्रतिबंधित इलाके से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से परिवहन कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू किया। कुछ ही समय में संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि दोनों वाहनों में रेत भरी हुई थी और वे प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध रूप से निकाली गई रेत क...

सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बाद भी नहीं थम रही रेत तस्करी टास्कफोर्स की कार्रवाई बेअसर, हाईवे पर दौड़ रहे रेत से भरे वाहन

Image
  सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बाद भी नहीं थम रही रेत तस्करी टास्कफोर्स की कार्रवाई बेअसर, हाईवे पर दौड़ रहे रेत से भरे वाहन चम्बल अभ्यारण्य में नहीं रुक रहा अवैध रेत खनन, ग्रामीणों ने खुद संभाली मोर्चा मुरैना : राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभ्यारण्य में उच्चतम न्यायालय के प्रतिबंध के बावजूद अवैध रेत खनन और परिवहन का खेल लगातार जारी है। टास्कफोर्स, वन विभाग और सशस्त्र बल की कार्रवाई के बाद भी खनन माफिया बेखौफ होकर चम्बल नदी से रेत निकालकर खुलेआम परिवहन कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि गांवों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली दिनदहाड़े दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। अब इस पूरे मामले में ग्रामीण भी सक्रिय हो गए हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस व प्रशासन तक अवैध खनन की सूचनाएं पहुंचा रहे हैं। चम्बल नदी में अवैध खनन को रोकने के लिए उच्चतम न्यायालय ने पहले ही सख्त निर्देश जारी कर रखे हैं। इसके बाद भी मुरैना जिले के कई घाटों पर लगातार रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। टास्कफोर्स द्वारा सशस्त्र बल की मदद से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन खनन माफियाओं पर उसका ज्यादा असर दिखाई ...

चंबल के किसान बेटे की मेहनत लाई रंग, अमेरिका से मिलने पहुंचे फिटनेस स्टार ऐश्टन हॉल

Image
 चंबल के किसान बेटे की मेहनत लाई रंग, अमेरिका से मिलने पहुंचे फिटनेस स्टार ऐश्टन हॉल चंबल की मिट्टी से निकली एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। एक साधारण किसान परिवार से आने वाले युवक की मेहनत और जुनून ने ऐसा कमाल कर दिखाया कि अमेरिका के मशहूर फिटनेस इंफ्लुएंसर ऐश्टन हॉल खुद उससे मिलने भारत पहुंच गए। यह कहानी सिर्फ एक वायरल वीडियो या सोशल मीडिया फेम की नहीं, बल्कि संघर्ष, धैर्य और सपनों को सच करने की मिसाल बन चुकी है। जिस युवक को आज लोग “इंडियन ऐश्टन हॉल ” के नाम से पहचान रहे हैं, वह कभी गांव की साधारण जिंदगी जीने वाला एक आम लड़का था। खेतों में काम करने वाला यह युवक अपने परिवार के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। संसाधनों की कमी थी, लेकिन सपनों की नहीं। गांव के सीमित माहौल और साधारण जीवन के बीच उसके अंदर कुछ बड़ा करने की चाह हमेशा से थी। करीब दो साल पहले उसने सोशल मीडिया पर अमेरिकी फिटनेस स्टार ऐश्टन हॉल के वीडियो देखना शुरू किया। ऐश्टन हॉल की फिटनेस, ऊर्जा, अनुशासन और वीडियो प्रजेंटेशन का अंदाज उसे बेहद पसंद आया। धीरे-धीरे वह उनके वीडियो से इतना प्रेरित हु...

एक ही रस्सी से आम के पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका

Image
 एक ही रस्सी से आम के पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देवगढ़ और छत्तरपुरा गांव के बीच स्थित एक आम के पेड़ पर प्रेमी-प्रेमिका के शव एक ही रस्सी से फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान योगेश उर्फ धोनी (21) और अंजलि (19) के रूप में हुई है, जो दोनों छत्तरपुरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों देर रात अपने घरों से निकले थे। जब परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, तो सुबह आम के पेड़ पर दोनों के शव फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना पर देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक दर्जन से अधिक घायल

Image
 तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक दर्जन से अधिक घायल मुरैना जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए, जबकि कई मजदूर ट्रॉली के नीचे दब गए। घटना सरायछोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मसूरपुर तिराहे के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मजदूर चंबल नदी के पास रेलवे लाइन पर कार्य कर रहे थे और काम खत्म करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर हेतमपुर स्थित अपने डेरे की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार मजदूर नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने मिलकर ट्रॉली के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर सरायछोला थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल जिल...

बेखौफ रेत माफिया पर कार्रवाई: खेतों तक पीछा, चालक फरार, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Image
 बेखौफ रेत माफिया पर कार्रवाई: खेतों तक पीछा, चालक फरार, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चंबल नदी से अवैध रेत खनन और परिवहन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उच्चतम न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद रेत माफिया लगातार सक्रिय हैं और खुलेआम अवैध खनन कर परिवहन में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में सबलगढ़ क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, चंबल नदी के रघू का घाट से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था। वन विभाग को इस संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम गठित की गई। इस संयुक्त दल में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के साथ पुलिस बल भी शामिल था, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। दोपहर के समय टीम ने बनवारा गांव के पास नहर रोड पर संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया। जैसे ही चालक ने वन विभाग और पुलिस की टीम को देखा, उसने ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ा दी और वाहन को सड़क से हट...

पहाड़गढ़ के गांवों में पहुंचा प्रशासन, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

Image
 पहाड़गढ़ के गांवों में पहुंचा प्रशासन, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश मुरैना |  मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत शनिवार को पहाड़गढ़ विकासखंड के सुदूरवर्ती ग्राम धोंधा, कुस्मानी और गहतोली में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क, बिजली, पेयजल, राशन और श्मशान जैसी मूलभूत सुविधाओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।कलेक्टर ने विशेष रूप से श्मशान स्थल और आवागमन मार्गों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में एसडीएम जौरा शुभम शर्मा, महाप्रबंधक विद्युत सुरेश कुमार सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचई, खाद्य, राजस्व और ट्रायबल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे और मौके पर ही समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। ग्राम धोंधा: सुविधाओं के विस्तार पर जोर ग्राम धोंधा में कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर और प्राथमिक विद्यालय का निरीक...

सबलगढ़ पुलिस की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

Image
 सबलगढ़ पुलिस की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार मुरैना | मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8.50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के रेत का परिवहन किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वाहन को रोककर जांच की, जिसमें अवैध रेत परिवहन की पुष्टि हुई। इसके बाद मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे की राजसात (जब्ती) प्रक्रिया के लिए वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

नूराबाद पुलिस की कार्रवाई, अवैध फर्शी पत्थर परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

Image
 नूराबाद पुलिस की कार्रवाई, अवैध फर्शी पत्थर परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार मुरैना | मुरैना जिले के थाना नूराबाद पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्शी पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए एक लोडिंग टाटा 407 ट्रक जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से पत्थर (फर्शी) का परिवहन किया जा रहा है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और जांच के दौरान आरोपी को पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिना वैध अनुमति के पत्थर का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

देवास इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग, 10 से ज्यादा दमकल मौके पर

Image
 देवास इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग, 10 से ज्यादा दमकल मौके पर देवास |  मध्यप्रदेश के देवास जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग श्रीनिवासन फैक्ट्री में लगी, जहां पुष्टा निर्माण का कार्य किया जाता है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और 10 से अधिक दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक लगातार प्रयास जारी रहे, हालांकि खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। घटना की सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। प्रशासनिक स्तर पर भी तत्परता दिखाई गई। तहसीलदार सपना शर्मा और शशिकांत चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फायर ऑफिसर प्रतीक शर्मा ने बताया कि दमकल कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ आग बुझाने में लगे हुए हैं ...

जौरा में भाजपा नेता के घर फायरिंग, अवैध शराब विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, हमलावरों की पिटाई

Image
  जौरा में भाजपा नेता के घर फायरिंग, अवैध शराब विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, हमलावरों की पिटाई सीसीटीवी में कैद हुई गोलीबारी, दोनों पक्ष थाने पहुंचे; पुलिस जांच में जुटी मुरैना (जौरा) |  मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा नेता रविंद्र सिंह सिकरवार के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। घटना में भाजपा नेता और उनके पुत्र पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि हमलावर चर्चा के बहाने घर पहुंचे थे और अचानक विवाद के बाद गोलियां चला दीं।  जानकारी के अनुसार , सभी हमलावर जौरा थाना क्षेत्र के डोंगरपुर गांव के निवासी हैं। घटना के दौरान भाजपा नेता के समर्थकों और स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी और उनके वाहन में भी तोड़फोड़ की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस पूरी घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रारंभिक जांच म...

चंबल में अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CEC टीम का मुरैना दौरा 11 मई को पेश होगी रिपोर्ट

Image
 चंबल में अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CEC टीम का मुरैना दौरा 11 मई को पेश होगी रिपोर्ट मुरैना | चंबल नदी की तलहटी में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत खनन के मुद्दे पर अब सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित केंद्रीय सशक्त समिति (CEC) की टीम ने शुक्रवार को मुरैना पहुंचकर चंबल नदी के विभिन्न रेतघाटों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के प्रशासनिक, पुलिस और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।यह निरीक्षण न केवल अवैध खनन की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए था, बल्कि भविष्य में इसे रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है। मोटर बोट से किया गया निरीक्षण CEC कमेटी के सदस्य चंद्रप्रकाश गोयल के नेतृत्व में टीम ने चंबल नदी के राजघाट क्षेत्र का दौरा किया। यहां से टीम मोटर बोट के माध्यम से नदी के दोनों किनारों का अवलोकन करने निकली। निरीक्षण के दौरान टीम ने उन स्थानों का जायजा लिया, जहां अवैध रूप से रेत खनन और उसका परिवहन किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। नदी की त...

एमपी में दो दर्दनाक हादसे: क्रूज में मां का बलिदान, बाढ़ में पिता-पुत्र की मौत ने झकझोरा

Image
 एमपी में दो दर्दनाक हादसे: क्रूज में मां का बलिदान, बाढ़ में पिता-पुत्र की मौत ने झकझोरा बाढ़, हादसा और रिश्तों की अंतिम सच्चाई: क्या हम सिर्फ भावुक होंगे या कुछ सीखेंगे भी? मध्य प्रदेश के श्योपुर और जबलपुर से आई दो घटनाओं ने समाज को भीतर तक झकझोर दिया है। श्योपुर में पार्वती नदी की बाढ़ में पिता-पुत्र की मौत और जबलपुर के बरगी डैम हादसे में एक मां का अपने बच्चे को बचाने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष—ये दोनों घटनाएं सिर्फ दुखद खबरें नहीं हैं, बल्कि हमारे समय की गहरी सच्चाइयों का आईना भी हैं।इन घटनाओं ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब जीवन और मृत्यु के बीच की दूरी बेहद कम रह जाती है, तब रिश्तों का असली रूप सामने आता है। एक ओर पिता अपने बेटे को सीने से लगाए मौत से जूझता है, तो दूसरी ओर मां अपने बच्चे को बचाने के लिए खुद को कुर्बान कर देती है। यह केवल भावनात्मक दृश्य नहीं, बल्कि मानवीय रिश्तों की सबसे सशक्त अभिव्यक्ति है। लेकिन क्या हम इन घटनाओं को केवल भावुक होकर पढ़ लें और भूल जाएं? या फिर इनके पीछे छिपे बड़े सवालों पर भी गंभीरता से विचार करें? मजबूरी बनाम जोखिम: ग्रामीण भारत की सच...

बरगी डैम में डूबी नाव, 9 की मौत—मां का आखिरी संघर्ष, बच्चे को बचाते-बचाते दोनों ने तोड़ा दम

Image
 बरगी डैम में डूबी नाव, 9 की मौत—मां का आखिरी संघर्ष, बच्चे को बचाते-बचाते दोनों ने तोड़ा दम ओरिजिनल  जबलपुर (मध्य प्रदेश) | मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित बरगी डैम पर गुरुवार, 30 अप्रैल की रात हुआ भीषण क्रूज हादसा पूरे देश को झकझोर देने वाला है। नर्मदा नदी की शांत लहरों पर सैर का आनंद ले रहे लोग अचानक मौत के मुंह में समा गए, जब क्रूज बीच नदी में डूबने लगा। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन हादसे की भयावहता और उससे जुड़ी मानवीय त्रासदी ने हर किसी को भीतर तक हिला दिया है। कैसे हुआ हादसा? प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रूज में कुल 39 लोग सवार थे, जो बरगी डैम में पर्यटन के उद्देश्य से पहुंचे थे। रात के समय यह क्रूज नर्मदा नदी के बीचों-बीच पहुंचा ही था कि अचानक असंतुलित होने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले क्रूज हल्का-हल्का हिलने लगा और देखते ही देखते उसमें पानी भरने लगा। कुछ ही पलों में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लोगों को समझ ही नहीं आया क...

महंगाई की मार: कॉमर्शियल गैस ₹994 तक महंगी, अब क्या घरेलू सिलेंडर की बारी?

Image
 महंगाई की मार: कॉमर्शियल गैस ₹994 तक महंगी, अब क्या घरेलू सिलेंडर की बारी? नई दिल्ली |  देश में महंगाई का दबाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। आज से लागू हुए नए दरों के तहत कॉमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹994 तक की भारी बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर ₹3071.50 में मिल रहा है, जो पहले ₹2078.50 था। इस अचानक बढ़ोतरी ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों से लेकर छोटे कारोबारियों तक सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या आने वाले दिनों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है? कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा, असर हर जेब पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में यह उछाल सीधे आम लोगों की जेब पर असर डालने वाला है। भले ही यह सिलेंडर घरेलू उपयोग के लिए नहीं होता, लेकिन इसका उपयोग होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढाबा और कैटरिंग सेवाओं में बड़े पैमाने पर किया जाता है। जब इन व्यवसायों की लागत बढ़ती है, तो उसका बोझ अंततः ग्राहकों पर ही डाला जाता है। ऐसे में आने वाले दिनों में चाय, नाश्ता, थाली, फास्ट फूड और रेस्तरां के खाने के ...

ओलावृष्टि और तेज आंधी से बड़ा हादसा: निर्माणाधीन दीवार गिरी, आधा दर्जन बच्चे घायल

Image
 ओलावृष्टि और तेज आंधी से बड़ा हादसा: निर्माणाधीन दीवार गिरी, आधा दर्जन बच्चे घायल मुरैना |  मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी, बारिश तथा ओलावृष्टि ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत लोरी का पुरा टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य चलाया। अचानक बदला मौसम, बना हादसे की वजह जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच मौसम अचानक खराब हो गया। तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और ओलावृष्टि शुरू हो गई। तेज हवाओं की रफ्तार इतनी अधिक थी कि कई स्थानों पर पेड़ और कमजोर निर्माण प्रभावित हुए। इसी दौरान लोरी का पुरा इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन मकान की दीवार तेज हवा और बारिश के दबाव को सहन नहीं कर सकी और भरभराकर गिर गई। यह निर्माणाधीन मकान ग्रामीण महेंद्र सिंह का बताया जा रहा है, जिसकी दीवार अचानक पास में स्थित गजेंद्र सिंह ...