एक ही रस्सी से आम के पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका

 एक ही रस्सी से आम के पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका


मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देवगढ़ और छत्तरपुरा गांव के बीच स्थित एक आम के पेड़ पर प्रेमी-प्रेमिका के शव एक ही रस्सी से फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतकों की पहचान योगेश उर्फ धोनी (21) और अंजलि (19) के रूप में हुई है, जो दोनों छत्तरपुरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों देर रात अपने घरों से निकले थे। जब परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, तो सुबह आम के पेड़ पर दोनों के शव फंदे से लटके मिले।

घटना की सूचना पर देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

मुरैना में दर्दनाक तस्वीर: ओलों की बारिश में खेत में किया अंतिम संस्कार

महंगाई की मार: कॉमर्शियल गैस ₹994 तक महंगी, अब क्या घरेलू सिलेंडर की बारी?

जौरा में भाजपा नेता के घर फायरिंग, अवैध शराब विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, हमलावरों की पिटाई