देवास इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग, 10 से ज्यादा दमकल मौके पर

 देवास इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग, 10 से ज्यादा दमकल मौके पर


देवास | मध्यप्रदेश के देवास जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग श्रीनिवासन फैक्ट्री में लगी, जहां पुष्टा निर्माण का कार्य किया जाता है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और 10 से अधिक दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक लगातार प्रयास जारी रहे, हालांकि खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।

घटना की सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। प्रशासनिक स्तर पर भी तत्परता दिखाई गई। तहसीलदार सपना शर्मा और शशिकांत चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

फायर ऑफिसर प्रतीक शर्मा ने बताया कि दमकल कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ आग बुझाने में लगे हुए हैं और जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। वहीं तहसीलदार सपना शर्मा ने भी मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग से फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

मुरैना में दर्दनाक तस्वीर: ओलों की बारिश में खेत में किया अंतिम संस्कार

महंगाई की मार: कॉमर्शियल गैस ₹994 तक महंगी, अब क्या घरेलू सिलेंडर की बारी?

जौरा में भाजपा नेता के घर फायरिंग, अवैध शराब विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, हमलावरों की पिटाई