नूराबाद पुलिस की कार्रवाई, अवैध फर्शी पत्थर परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
नूराबाद पुलिस की कार्रवाई, अवैध फर्शी पत्थर परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
मुरैना |
मुरैना जिले के थाना नूराबाद पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्शी पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए एक लोडिंग टाटा 407 ट्रक जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से पत्थर (फर्शी) का परिवहन किया जा रहा है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और जांच के दौरान आरोपी को पकड़ लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिना वैध अनुमति के पत्थर का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Comments
Post a Comment