सबलगढ़ पुलिस की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

 सबलगढ़ पुलिस की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार


मुरैना |

मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के रेत का परिवहन किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वाहन को रोककर जांच की, जिसमें अवैध रेत परिवहन की पुष्टि हुई। इसके बाद मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे की राजसात (जब्ती) प्रक्रिया के लिए वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

मुरैना में दर्दनाक तस्वीर: ओलों की बारिश में खेत में किया अंतिम संस्कार

महंगाई की मार: कॉमर्शियल गैस ₹994 तक महंगी, अब क्या घरेलू सिलेंडर की बारी?

जौरा में भाजपा नेता के घर फायरिंग, अवैध शराब विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, हमलावरों की पिटाई