चंबल में छिपाई गई थीं भैंसें, ड्रोन ऑपरेशन से मिली बड़ी सफलता
चंबल में छिपाई गई थीं भैंसें, ड्रोन ऑपरेशन से मिली बड़ी सफलता मुरैना (मध्यप्रदेश)। जिले की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हाल ही में लूटी गई लगभग 60 दुधारू भैंसों को राजस्थान के नगर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। पशुपालक के अनुसार इन भैंसों की कुल कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये बताई जा रही है। बंदूक के दम पर हुई थी लूट जानकारी के मुताबिक, यह वारदात मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर का पुरा इलाके में हुई थी। बीती रात एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने पशुपालक राजपाल गुर्जर को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर सभी भैंसों को लूट लिया था। पीड़ित राजपाल गुर्जर पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के कोर्ट सिरथरा के गुर्जर गांव के निवासी हैं। चंबल के बीहड़ में छिपाई गई थीं भैंसें लूट के बाद बदमाशों ने सभी भैंसों को चंबल के बीहड़ों में छिपा दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। ड्रोन तकनीक की मदद से बीहड़ों की निगरानी की गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि बदमाश कहीं नजर नहीं आए। इसके बावजूद पुलिस ने सूझबूझ से सभी भैंसों को सुरक्षित ब...