मुरैना में बदला मौसम: गरज-चमक के साथ ओलों की बारिश, तापमान में गिरावट

 मुरैना में बदला मौसम: गरज-चमक के साथ ओलों की बारिश, तापमान में गिरावट


मुरैना। जिले में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से राहत दी। दोपहर बाद करीब 4:30 बजे तेज गरज-चमक के साथ ओलों की झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो लगभग 10 मिनट तक तेज गति से जारी रही।इस दौरान कहीं चने के आकार तो कहीं बेर के बराबर ओले गिरते देखे गए, जिससे सड़कों और खेतों में सफेद चादर जैसी स्थिति बन गई। 

सुबह से ही बदले थे मौसम के तेवर

दिन की शुरुआत तेज गर्मी के साथ हुई थी। सुबह से ही आसमान में घने सफेद और हल्के भूरे बादल छाए हुए थे, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे थे। दोपहर तक उमस और गर्मी बनी रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम पूरी तरह बदल गया।

मौसम विभाग का अलर्ट: 5 दिन तक असर जारी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पांच दिनों तक मुरैना में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और हल्की बारिश (बूंदाबांदी) की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले क्षेत्रों और फसलों को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है।

तापमान में आई गिरावट

आज मुरैना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान भी लगभग 3 डिग्री तक नीचे आया है।

Comments

Popular posts from this blog

मुरैना में दर्दनाक तस्वीर: ओलों की बारिश में खेत में किया अंतिम संस्कार

महंगाई की मार: कॉमर्शियल गैस ₹994 तक महंगी, अब क्या घरेलू सिलेंडर की बारी?

जौरा में भाजपा नेता के घर फायरिंग, अवैध शराब विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, हमलावरों की पिटाई