मुरैना में दर्दनाक तस्वीर: ओलों की बारिश में खेत में किया अंतिम संस्कार
मुरैना में दर्दनाक तस्वीर: ओलों की बारिश में खेत में किया अंतिम संस्कार
मुरैना (मध्यप्रदेश)। जिले के माधौपुरा पोस्ट किशनपुर गांव से एक बेहद मार्मिक और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां तेज बारिश और ओलावृष्टि के बीच ग्रामीणों को मजबूरी में खुले खेत में दाह संस्कार करना पड़ा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बारिश-ओलों के बीच अंतिम संस्कार
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीण भारी बारिश और ओलों के बीच किसी तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लोग अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर नजर आ रहे हैं, जो गांव की बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर करता है।
श्मशान घाट नहीं, खेत बना सहारा
घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन से जल्द से जल्द गांव में श्मशान घाट का निर्माण कराने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
प्रशासन पर उठे सवाल

Comments
Post a Comment